फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Many roads of the city turned into lake due to rain

बारिश के चलते नगर की कई सड़के झील में हुई तब्दील

Thu, 17 Jun 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Many roads of the city turned into lake due to rain
मानसून की पहली बरसात लोगों के लिए आफत बनकर आई। वहीं जगह-जगह हुए जलभराव से नगर निकायों के नाला सफाई के दावे की पोल भी बारिश में खुल गई। हाल यह था कि बुधवार की रात से लगातार हो रही बारिश से गली-मोहल्लों से लेकर सड़क तक पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से लोगों की मुसीबतें और बढ़ गई। चारों ओर कीचड़ और गंदगी से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। प्रशासन की ओर से पूर्व में बरसात से निबटने की तैयारी नहीं किए जाने का लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ा। नगरीय और ग्रामीण सभी क्षेत्रों में लोग बारिश के कारण परेशान रहे। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे बारिश की रफ्तार कुछ कम जरूर हुई पर रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। नगर पालिका और नगर पंचायतों के सभी वार्डों की सड़कों व गलियों पर बारिश व नाले-नालियों का पानी एकाकार होकर बहता रहा। लोग इसी गंदे पानी से होकर आने-जाने को विवश दिखे। वहीं दूसरी ओर बरसात से सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किए जाने से उनपर पानी भरा रहा जिससे राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। वहीं अमडा़ पावर हाउस के धीना फीडर की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार की भोर चार बजे से देर शाम तक ठप रही। इसके अलावा जो किसान पानी के अभाव में अब तक धान की नर्सरी नहीं डाल पाए थे उनकी नर्सरी डल जाएगी।
विज्ञापन

सार्वजनिक तालाबों और नालों पर अतिक्रमण कर लिए जाने से जलभराव की स्थिति बन जाती है। ओयरचक गांव में सीएचसी पर जाने वाले रास्ते और उसके आसपास काफी पानी लग गया जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते कई किसानों के धान की नर्सरी डूब गई जिससे किसान चिंतित हैं। पहली बरसात में ही सरकारी दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। कोरमी, अदसड़, ओयरचक आदि गांवों में तालाबों व पोखरों पर हुए अतिक्रमण के चलते जलभराव की स्थिति बन गई है। कई परिषदीय स्कूलों, सीएचसी ओयरचक और पई में मुख्य मार्ग पर पहली बरसात का ही पानी भर गया। कईलोगों घरों में बारिश पानी घुस गया जिससे उन्हें परेशानी हुई। बारिश के कारण रात से ही गायब बिजली देर शाम तक नहीं आई थी।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से जनपद में कहीं मिट्टी से बने कच्चे घर तो कहीं चाहरदीवारी ढह गए। नगर के वेस्टर्न बाजार में परमार कटरा के पीछे निजी मकान की चहारदीवारी बरसात के कारण धराशाई हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं चहारदीवारी गिरने से गली में आवागमन बाधित हो गया। कंदवा संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के घोसवा गांव में बारिश के दौरान अकबर अंसारी का पशुओं को बांधने का खपरैल की कच्ची मड़ई अचानक गिर गई। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से विकासखंड के पटनवा ग्राम पंचायत के मनको बस्ती निवासी चंदा राम का कच्चा मकान गिर गया। इससे घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। पीड़ित के अनुसार उसने कई बार पीएम आवास के लिए गुहार लगाई लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed