फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Manoj W. appeared in Upjila Magistrate Court

उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश हुए मनोज डब्लू

Fri, 25 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Manoj W. appeared in Upjila Magistrate Court
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू गुरुवार को अपने 11 समर्थकों के साथ उपजिला मजिस्ट्रेट विजय नारायण सिंह के न्यायालय में पेश हुए। इस दौरान उपजिला मजिस्ट्रेट ने सपा नेता को सुना और उन्हें अगली तिथि को पुन: कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया। इसके बाद मनोज ने किसानों के मुद्दे पर आरोप लगाया कि धान खरीद को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में पार्टी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीते 14 दिसंबर को बिछियां धरनास्थल पर अपने साथियों के साथ शांतिपूर्वक व लोकतांत्रित तरीके से धरना दिया। इस दौरान सपा ने भाजपा सरकार की खिलाफत की और किसान हितों के मद्देनजर कृषि विधेयक को वापस लेने की मांग की। लेकिन अपनी बात रखने पर पुलिस प्रशासन ने निर्धारित धरनास्थल पर आंदोलन करने के संवैधानिक अधिकार को शांति भंग के दायरे में ला दिया और पाबंद कर चार दिनों तक जेल में रखा गया। कहा कि न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए वक्त मांगा है, मुझे आगामी चार जनवरी को पुन: न्यायालय में हाजिर होकर अपना पक्ष रखने का आदेश हुआ है। इस दौरान छात्र नेता अंकित यादव, डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह, अजय मौर्या, इमरान सिद्दीकी, भारत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed