फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Manish Mishra takes charge as City Youth President.

Chandauli News: मनीष मिश्रा को मिली नगर युवा अध्यक्ष की कमान

Mon, 20 Jul 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Manish Mishra takes charge as City Youth President.
चंदौली में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में राज्यसभा सांसद साधना सिंह का स्वागत करते व्यापारी। स
चंदौली। नगर स्थित श्रीराम जानकी श्रीमती मंदिर परिसर में रविवार को चंदौली उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों की समस्याओं और संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मनीष मिश्रा को नगर की युवा इकाई का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सेठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने मनीष मिश्रा के नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें नगर युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा की राज्यसभा सांसद व उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और उनकी समस्याओं का समाधान संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर स्थित में व्यापारी समाज ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई है।
विज्ञापन

युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सेठ ने कहा कि संगठन ने मनीष को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर उन्हें निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरना होगा। वहीं, व्यापारियों का आभार जताते हुए मनीष मिश्रा ने कहा कि वह व्यापारी हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर अवधेश जायसवाल, सुरेंद्र केसरी, अरविंद अग्रहरि, किशन मोदनवाल, संदीप अग्रहरि, तबरेज अंसारी, जहीर अंसारी, आरिफ खान, राजीव अग्रहरि, विनय उपाध्याय, संदीप केसरी, अनिल प्रजापति, संतोष मौर्य, विष्णु सेठ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed