फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mandeep Kumar President

मंदीप कुमार अध्यक्ष बने

Mon, 15 Aug 2016 01:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 15 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mandeep Kumar President
विजयी पदाधिकारी
 ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा एक के चुनाव में सीढी चुनाव चिह्न का दबदबा रहा। आरपीएफ और लोकल पुलिस की मौजूदगी में शाम तक हुए मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा हुई। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए मंदीप कुमार चुने गए।
विज्ञापन

   इसी तरह डीपी यादव कार्यकारी अध्यक्ष, गुलाम सिप्टन, एसके तिवारी, चंद्रमा सिंह, विनोद चौहान उपाध्यक्ष, श्रीराम सिंह शाखा सचिव, सतीश कुमार संयुक्त सचिव, बुद्धिराम, भागवत प्रसाद सहायक सचिव, एके गुप्ता, सुधांशु, ज्योति, विजय कुमार, जवाहर सिंह चुने गए। दिलीप कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, डीपी यादव, चंद्रकांत वर्मा और कृष्णा यादव केंद्रीय परिषद के सदस्य चुने गए जबकि जफर अली, यूसी मौर्य, भगवानी देवी, इंद्रजीत सिंह त्रिवार्षिक सभा के प्रतिनिधि चयनित हुए। शाखा पार्षद के चुनाव में जहां सिग्नल और कमर्शियल में बॉक्स एन चुनाव चिन्ह आगे रहा तो कैरेज एंड वैगन के पूरे शाखा पार्षद विजयी रहे।
विज्ञापन

मतों की गिनती के बाद जैसे ही सीढी चुनाव चिन्ह के विजयी होने की घोषणा हुई, समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और विजयी प्रतिभागियों को फूल मालाओं से लाद दिया व जुलूस निकाल कर क्षेत्र भ्रमण किया।  इसके पूर्व तीन दिवसीय चुनाव प्रक्रिया के तहत केंद्रीय नेतृत्व के देख रेख में दो दिनों तक शाखा पर 927 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन सचिव, सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष, केंद्रीय परिषद सदस्य, त्रिवार्षिक सभा के प्रतिनिधि और शाखा पार्षद पद के लिए मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed