{"_id":"5f0b54918ebc3e635627faf1","slug":"manatali-kalimahal-seal-after-getting-corona-positive-chandauli-news-vns535455937","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पाजिटिव8 मिलने के बाद मैनाताली-मुगलचक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पाजिटिव8 मिलने के बाद मैनाताली-मुगलचक सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना पाजिटिव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार की रात जिले में 27 कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद खलबली मच गई है। जिले में मिले कोरोना संक्रमितों में अब तक यह सबसे अधिक संख्या है। इसमें अकेले 14 मरीज पीडीडीयू नगर के हैं। लगातार मरीज मिलने के बाद नगर के 12 से अधिक इलाकों को सील किया जा चुका है। रविवार को मैनाताली, कालीमहाल को सील कर दिया गया है। वहीं दोपहर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।
शनिवार की रात 27 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें पीडीडीयू नगर के मैनाताली मेें पांच, काली मंदिशर जीटी रोड, काली महाल और कैलाशपुरी में दो-दो, नगर पालिका कार्यालय के तीन कर्मचारी शामिल हैं। इसमें मैनाताली और मुगलचक को सील किया गया है। जबकि नगर पालिका, कैलाशपुरी मुगलचक और काली मंदिर जीटी रोड में पहले भी मरीज मिल चुके हैं और इन इलाकों को पहले से सील किया जा चुका है। नगर में तेजी से बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए रविवार को फायर कर्मियों ने नगर को सैनिटाइज किया। वहां साफ सफाई का काम भी तेज कर दिया गया है। इसके अलावा दोपहर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की है। कैलाशपुरी और काली महाल में लोगों की जांच की गई और होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा बरहनी, चंदौली, नियामताबाद और शहाबगंज में मिले मरीजों के बाद वहां के गांवों को सील कर दिया गया है। साथ ही लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।
पीडीडीयू नगर। नगर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक विजय नगर, इस्लामापुर, लोको कालोनी, काली महाल, काली मंदिर जीटी रोड, कैलाशपुरी, रवि नगर, मुगलचक, हनुमानपुर, मैनाताली, नगर पालिका कार्यालय, इस्टर्न बाजार और यूरोपियन कालोनी में कोरोना के पाजिटिव पाए जा चुके हैँ। नगर के कई इलाके सील होने से स्थानीय नागरिकों में खलबली मची हुई है। लोगों की परेशानी कम होने के बजाए दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका कार्यालय में तीन दिन पहले दो कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में कार्यालय को सील कर दिया गया था। वहीं चेयरमैन संतोष खरवार और अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार की देर रात चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद राहत की सांस ली है।