{"_id":"610c34388ebc3eba296a8b0e","slug":"man-set-fire-to-hut-in-front-of-police-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: रास्ते के विवाद में युवक ने पुलिस के सामने लगाई झोपड़ी में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: रास्ते के विवाद में युवक ने पुलिस के सामने लगाई झोपड़ी में आग
Fri, 06 Aug 2021 12:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:25 AM IST
सार
आग लगाकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के बकौड़ी गांव में गुरुवार को रास्ते के विवाद में युवक ने झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगाकर भाग रहे युवक को लोगों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
बकौड़ी गांव में दशमी राम व कौशलेश उर्फ राजू उपाध्याय के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को दशमी ने रास्ते की जगह पर झोपड़ी में आग लगा दी। जिस पर राजू ने 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही थी कि दशमी व राजू में विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि राजू ने गुस्से में आकर झोपड़ी में आग लगा दी और मौके से भाग निकला।