फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Man drowned in puddle while taking bath, death

नहाने के दौरान पोखरे में डूबा व्यक्ति, मौत

Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Man drowned in puddle while taking bath, death
शिकारगंज। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी अमरनाथ यादव स्थानीय शिव मंदिर स्थित पोखरा में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। घटना से परिजनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा। सिकंदरपुर निवासी अमरनाथ यादव (46) प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह शिव मंदिर स्थित पोखरे में नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन आरंभ कर दी। कुछ घंटों बाद पोखरे में उनका शव ऊपर आ गया इसे देखकर लोग चिल्लाना आरंभ कर दिए। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव को बाहर निकाला। मौत होने से परिवार जनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा तथा रो-रो कर उनका बुरा हाल हो गया। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। तथा परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed