फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Man defecating on roadside dies after being hit by car

Chandauli News: कार की टक्कर से सड़क किनारे शौच कर रहे व्यक्ति की मौत

Fri, 30 Aug 2024 06:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Man defecating on roadside dies after being hit by car
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के धरहरा पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार को भोर में पांच बजे कार की टक्कर से सड़क के किनारे शौच कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


गांव निवासी श्याम सुंदर अपनी पत्नी माधुरी और दो बच्चों मनीषा और सुषमा के साथ पेट्रोल पंप के पास झोपड़ी में रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह श्याम सुंदर सड़क के किनारे शौच कर रहा था। इसी बीच सकलडीहा से धरहरा-डेढ़ावल मार्ग की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर श्याम को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गई। इससे श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार में सवार लोग और चालक फरार हो गए।
विज्ञापन

कुछ देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल को एंबुलेंस से सीएचसी ले गई, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed