फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Man arrested for making fake ID in girl's name

लड़की के नाम पर फर्जी आईडी बनाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for making fake ID in girl's name
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल निवासी एक युवक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को एगिरफ्तार कर लिया। युवक क ऊपर एक लड़की के नाम की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी फोटो पोस्ट करने का आरोप था। पकड़े गये आरोपी युवक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली में कुछ दिनों पूर्व एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसे बदनाम करने के लिए अलग-अलग फोटो डाल रहा है। मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए युवक का पता लगाया। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह उसे नगर के सपा कार्यालय के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की पहचान आमेश गुप्ता निवासी काली महाल पीडीडीयू नगर के रूप में हुई। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। इस दौरान टीम ने मुगलसराय कोतवाली प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय, एसआई विपिन सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed