फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   major accident in Chandauli three-month-old baby died and six people injured in collision trailer and auto

दाह संस्कार से लौटते समय हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराया ऑटो, तीन माह की बच्ची की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

Tue, 23 Sep 2025 12:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Sep 2025 12:03 PM IST
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मंंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें छह माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया। 

विज्ञापन
major accident in Chandauli three-month-old baby died and six people injured in collision trailer and auto
चंदौली में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में मंगलवार की भोर में रामनगर रोड पर कटेसर गांव के समीप एक भीषण हादसा हो गया। दाह संस्कार से लौट रहे परिजनों से भरा ऑटो खड़े ट्रेलर में जा टकराया। हादसे में तीन माह की बच्ची रिचा की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
चकिया के मांगरोर गांव में सोमवार को एक महिला की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर करने के बाद परिजन निजी ऑटो से घर लौट रहे थे। भोर में करीब चार बजे जैसे ही ऑटो कटेसर गांव के समीप रामनगर रोड पर पहुंचा, सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में बैठे सभी यात्री बुरी तरह फंस गए और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने किसी तरह ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और आनन-फानन जलीलपुर पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ऑटो और ट्रेलर को कब्जे में लेकर चौकी पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में कबीर दास (40), बेबी (36, पत्नी मोहित प्रसाद), आनंद (06, पुत्र मोहित प्रसाद), वैशाली (14, पुत्री मोहित प्रसाद), शशि (45, पत्नी मुकेश), संजय (41, पुत्र मुन्नीलाल) घायल हैं।

जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से ऑटो के टकराने से हुआ। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई है और छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed