फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   major accident averted alertness the villagers in chandauli Vibhuti Express was stopped after seeing the track

Chandauli News: ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, पटरी चटकी देख रोकी गई विभूति एक्सप्रेस

Mon, 11 Mar 2024 11:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 11:37 AM IST
सार

Chandauli News: सतर्कता से बड़ा हादसा टला, पटरी चटकी देख विभूति एक्सप्रेस, एक घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
major accident averted alertness the villagers in chandauli Vibhuti Express was stopped after seeing the track
चटकी पटरी और मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के धीना में हावड़ा से प्रयागराज रामबाग जा रही अप-विभूति एक्सप्रेस सोमवार की सुबह दुर्घटना ग्रस्त होने से बची। अप पटरी चटकी देख ग्रामीणों ने ट्रेन रुकवाया। बाद में रेलवे कर्मियों ने ट्रैक मरम्मत की। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। इस दौरान ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही।

विज्ञापन


अप-विभूति एक्सप्रेस सोमवार की सुबह 7.44 बजे जमानिया से आगे बढ़ी थी। दूसरी तरफ, क्षेत्र के सिकठा गांव के लोग रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे। इसी बीच, उनकी नजर पोल संख्या 720/15 के पास अप लाइन पर पड़ी। पटरी टूटी हुई थी। इससे दुर्घटना की आशंका थी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना धीना स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन


इस बीच, अप-विभूति एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। सही समय पर सूचना होने के कारण और रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों की भीड़ देख कर चालक ने ट्रेन रोक दी। कंट्रोल की सूचना पर इंजिनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक की मरम्मत के बाद ट्रेन पीडीडीयू नगर के लिए रवाना हुई। इसके पूर्व एक घंटे तक ट्रेन ख़डी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed