फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mahila Meth will monitor MNREGA work

मनरेगा कार्य की मानिटरिंग करेंगी महिला मेठ

Wed, 18 Aug 2021 05:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Mahila Meth will monitor MNREGA work
चंदौली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत ग्राम पंचायतों में महिला मेठ की तैनाती होगी। ग्रामसभा द्वारा चयन की प्रक्रिया को शुरु किया गया है। महिला मेठ को काम के हिसाब से 320 से 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय का भुगातान होगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों से जुड़ी महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। चाहे सामुदायिक शौचालयों की निगरानी का जिम्मा हो या मनरेगा के कार्यो की मानिटरिंग। दोनों कार्यो में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। जिलेे के सभी ग्राम पंचायतों के द्वारा कुल 734 महिला मेठ का चयन किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त मनरेगा धर्मजीत सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। उन्होने माह के अंत तक चयन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चयनित महिला मेठ की सूची उपलब्ध कराने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed