{"_id":"5fe612b08ebc3e3e751c899f","slug":"mahendra-nath-pandey-from-chandauli-chandauli-news-vns56547627","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली से महेंद्र नाथ पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली से महेंद्र नाथ पांडेय
विज्ञापन
चंदौली। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने नए कृषि कानून पर उपजे भ्रम और किसानों के आंदोलन को लेकर कहा कि सरकार किसानों के साथ है। नए कृषि कानूनों से देश का किसान खुशहाल होगा और तरक्की के रास्ते पर जाएगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ चुनिंदा पंजाब के आढ़तिये सुसंगठित तरीके से किसान आंदोलन चला रहे हैं और विपक्षी दल किसानों पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय शुक्रवार को सदर ब्लाक में पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित सुशासन दिवस पर किसानों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को गुमराह कर देश में नए कृषि कानून को लेकर भ्रामक माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस के युवराज भी आंदोलन के बहाने खुद की पीठ थपथपा रहे हैं लेकिन देश की जनता उनके बारे में जान चुकी है। किसानों की उपज एमएसपी पर ही खरीदी जाएगी। सरकार ने कदम बढ़ाते हुए पांच बार किसानों से बात की है। किसानों से आगे भी वार्ता का रास्ता खुला है। क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज खरीदी जा रही है। अब जिले में खाद की कोई किल्लत नहीं है और सरेसर में खाद की रैक उतर रही है। रबी की सिंचाई से पहले नहरों की सिल्ट सफाई हो चुकी है। कार्यक्रम में डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, शशिशंकर सिंह, डा. केएन पांडेय, जितेंद्र पांडेय, संजय सिंह बबलू, संतोष खरवार, शिवशंकर पटेल, रविनंद्रनाथ गोंड, एएसपी प्रेमचंद्र, एसडीएम विजय नारायन सिंह, सीओ कुंवर प्रभात सिंह, बीडीओ राहुल सागर, आशुतोष सिंह, कैलाश तिवारी, किरन शर्मा, राहुल जायसवाल, मृत्युंजय उपाध्याय, अभय सिंह, गोपाल जी गुप्ता, अशोक मिश्रा मौजूद रहे।