{"_id":"67acefa30457a9e3420a8aa9","slug":"mahakumbh-reverse-flow-crowd-of-two-lakh-devotees-gathered-at-pddu-junction-chandauli-news-c-189-1-svns1010-127169-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ पलट प्रवाह : पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ी दो लाख श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ पलट प्रवाह : पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ी दो लाख श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। माघ पूर्णिमा पर संगम में अमृत स्नान से लौटने वालों का बुधवार को रेला पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ा। जानकारों के मुताबिक स्टेशन पर करीब दो लाख लोगों की भीड़ थी। इसमें बिहार, झारखंड और बंगाल के श्रद्धालु थे। स्पेशल ट्रेनों के चलाए जाने के बाद भी स्टेशन पर भीड़ कम नहीं हुई। यात्रियों की भीड़ को संभालने में आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रयागराज में माघ पूर्णिमा पर अमृत स्नान के लिए मंगलवार को स्नानार्थियों का जत्था रवाना हुआ था। बुधवार सुबह तक प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रही लेकिन दोपहर बाद प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों में भीड़ अधिक रही। प्रयागराज से भीड़ हटाने की नियत से अधिकतर ट्रेनों को प्रयागराज से पीडीडीयू जंक्शन भेजा जा रहा था। ऐसे में यहां यात्रियों का अत्यधिक दबाव हो गया। यहां से स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को गया, पटना, मुजफ्फरपुर भेजा गया। पीडीडीयू जंक्शन से स्पेशल ट्रेनों के साथ ही डाउन की ओर जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, कोटा पटना, ब्रह्मपुत्र मेल, महाबोधि एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में भीड़ रही। सुबह से शाम तक स्टेशन पर लाखों लोग मौजूद रहे। भीड़ को संभालने के लिए वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीएसजी एनके मिश्र, एचआई अभिषेक यादव और स्काउट गाइड की टीम लगी रही।
इनसेट-़
भीड़ के कारण ट्रेन से नहीं उतर सके, मां से बिछड़ गया बेटा
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज में महाकुंभ में यात्रियों की भीड़ ऐसी है कि ट्रेन से यात्री उतर ही नहीं पा रहे हैं। बुधवार को मुंबई से प्रयागराज आ रहे परिवार के पुरुष सदस्य तो उतर गए लेकिन मां और बेटे ट्रेन में ही रह गए। ट्रेन में भीड़ के कारण 10 साल का बेटा मां से अलग हो गया। इससे मां का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। इस बीच सूचना पाकर पीडीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ ने भीड़ से बेटे को खोज निकाला और मां को सौंप दिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि मुंबई से प्रयागराज के लिए ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री भीड़ के शिकार हो गए। एक 10 साल का मासूम मां से बिछड़ गया। बच्चे के बिछड़ने से मां की करुण क्रंदन से ट्रेन में माहौल गमगीन हो उठा। सूचना पर पीडीडीयू स्टेशन पर आरपीएफ जीआरपी की टीम सक्रिय हो गई। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही आरपीएफ और मेरी सहेली टीम की कड़ी मशक्कत और खोजबीन के बाद मां और बेटे को मिलवा दिया। तब जाकर मां की जान में जान आई।