फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mahabodhi and Darbhanga Sampark Kranti will follow the changed path

बदले हुए रास्ते से चलेगी महाबोधी और दरभंगा संपर्कक्राति एक्सप्रेस

Wed, 15 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mahabodhi and Darbhanga Sampark Kranti will follow the changed path
पीडीडीयू नगर। यात्रीगण ध्यान दें: उत्तर रेेलवे में ट्रैफिक और पावर ब्लाक के कारण पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्र से होकर गुजरने वाली ट्रेनें पांच जुलाई तक बदले हुए रास्ते से चलेगी। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी ले लेनी चाहिए। पावर ब्लाक के कारण 12 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस 20 से पांच जुलाई तक खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते जाएगी। इसी तरह दरभंगा नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 16, 21, 22, 25, 29, 30 जून, तीन, चार व पांच जुलाई को बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते, नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा के रास्ते, दो जुलाई तक महाबोधि एक्सप्रेस पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा के रास्ते चलेगी। दो जुलाई को आनंद विहार-भागलपुर बिक्रमशिला एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद -लखनऊ-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते, एक और आठ जुलाई को हटिया-आनंद बिहार एक्सप्रेस पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते, एक जुलाई को हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस को इटावा-भांडई-आगरा कैंट-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी। सात जुलाई को अगरतला-फिरोजपुर त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस को पीडीडीयू जंक्शन लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed