फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   made people aware to be alert at railway crossing

रेलवे क्रासिंग पर सतर्क रहने के प्रति लोगों को किया जागरूक

Fri, 10 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
made people aware to be alert at railway crossing
पीडीडीयू नगर। अंतराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस पर पीडीडीयू रेल मंडल में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत नगर में जुलूस निकाला गया वहीं मटकुट्टा रेलवे क्रासिंग व रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नियमों की जानकारी देते हुए रेलवे क्रासिंग पर सतर्क रहने की अपील की गई।
विज्ञापन

संरक्षा विभाग की ओर से स्काउट गाइड की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। डीआरएम आफिस से प्रभात फेरी मटकुट्टा रेलवे क्रासिंग पर पहुंची। यहां नुक्कड़ नाटक किया गया। इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय के यात्री हाल में नाटक का आयोजन किया गया। एडीआरएम प्रथम राकेश कुमार रोशन, वरीय संरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, असिस्टेंट संरक्षा अधिकारी अजय कुमार, स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह, सेफ्टी काउंसलर एपी सिंह की मौजूदगी में अस्मिता नाट्य संस्थान के कलाकारों ने जान है तो जहान है का मंचन किया। इसके लेखक और निदेशक विजय कुमार रहे। नाटक में संजय शर्मा, प्रमोद अग्रहरी, निक्की गुप्ता, कुंदन, अंजू चौहान, मास्टर रमेश शर्मा, मास्टर रूद्र नारायण शर्मा, अमरजीत सिंह आदि कलाकार रहे। अभियान के दौरान बताया गया कि जब फाटक बंद अवस्था में हो तो कभी भी अन्य तरीके से जबरदस्ती पार न करें और न ही फाटक खोलने को कहें। फाटक को धक्का न दें। इसी तरह मंडल के मानपुर, गया, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, करवंदिया, सासाराम, कुम्हऊ, जपला, हैदरनगर, नवीनगर, विक्रमगंज, पीरो, गड़हनी, चंदौली मझवार स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed