{"_id":"5129548d975834c6f34d4975e5401823","slug":"luggage-compartment-derailed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाडी के चार डिब्बे बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाडी के चार डिब्बे बेपटरी
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Tue, 07 Apr 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे यार्ड से रविवार की रात लगभग सवा ग्यारह बजे आरा स्पेशल
विज्ञापन
मालगाड़ी की लोडेड चार बोगियां क्रासिंग केबिन के समीप बेपटरी हो गईं।
जिसकी वजह से अप एवं डाउन की ओर जाने वाली दर्जनभर या़त्री ट्रेनें विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं। सूचना के बाद मंडल के आलाधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। तीन घंटे बाद रात दो बजे यातायात शुरू हुआ। जिसके बाद ट्रेनें करीब चार घंटे तक की देरी से मुगलसराय पहुंचीं।
गौरतलब है कि आरा स्पेशल मालगाड़ी सीमेंट लादकर रविवार की रात लगभग सवा ग्यारह बजे मुगलसराय रेलवे अप यार्ड से आरा के लिए रवाना हुई थी।
ट्रेन जैसे ही क्रासिंग केबिन के समीप पहुंची थी कि उसकी चार बोगियां तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गईं। जिससे मुगलसराय से पटना और गया की ओर जाने वाला अप एवं डाउन मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इस कारण एक दर्जन ट्रेनें विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खड़ी हो गईं।
सूचना के बाद मौके पर एडीआरएम बीआर विप्लवी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रात लगभग दो बजे बोगियों को पटरी पर लाया गया। जिसके बाद डाउन की ओर जाने वाली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे, बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पुणे-पटना एक्सप्रेस चार घंटे, राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस दो घंटे एवं तूफान एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे के विलंब से गंतव्य के लिए रवाना हुईं। वहीं अप की ओर जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े तीन घंटे, संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटे, कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटे, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस डेढ घंटे, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन तीस मिनट एवं भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस लगभग एक घंटे के विलंब से मुगलसराय स्टेशन पहुंचीं।