{"_id":"57d1c47a4f1c1b876a3183ea","slug":"lpg-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी लदा टैंकर पलटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी लदा टैंकर पलटा
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
टैकर पलटने के बाद पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के समीप बुधवार की रात एलपीजी गैस लेकर जा रहा टैंकर हाइवे पर पलट गया। इस हादसे में टैंकर चालक व खलासी घायल हो गए।
टैंकर सड़क के बीचोबीच पलट जाने से सड़क की एक पटरी गुरुवार को दोपहर तक बंद रही और दूसरी पटरी के सहारे यातायात व्यवस्था को किसी तरह जारी रखा गया। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने चार क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया। इसके लिए इलाहाबाद से विशेषज्ञों की टीम आई हुई थी।
भारत पेट्रोलियम का टैंकर एलपीजी गैस लेकर बिहार जा रहा था। जैसे ही वह नरसिंहपुर खुर्द गांव के सामने पहुंचा कि अचानक डिवाइडर सामने आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाया और टैंकर सड़क के बीचोबीच पलट गया। इस हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार चालक व खलासी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सदर विश्व ज्योति राय ने उक्त पटरी पर यातायात रोककर दूसरी पटरी से वाहनों का परिचालन कराया। पूरी रात कोतवाली पुलिस मौके पर जमी रही। गुरुवार की सुबह सीओ सदर प्रमोद यादव, एनएचएआई के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टैंकर को सीधा करने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद इलाहाबाद से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई, जिन्होंने चार क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया और उसे सड़क से हटाकर पटरी पर लाया गया। इस दौरान पीएसी के जवानों के अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि गैस लीक होने की दशा में प्रभावी कदम उठाए जा सके। यह घटना जिस स्थान पर हुई, वहां एक सप्ताह में पांच हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके हाइवे प्राधिकरण चेत नहीं रहा है।