फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lord Jesus born in the manger, the church echoed with Mary Christmas

Chandauli News: चरनी में जन्मे प्रभु यीशु, मैरी क्रिसमस से गूंजा चर्च

Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Lord Jesus born in the manger, the church echoed with Mary Christmas
पीडीडीयू नगर। प्रेम व उद्धार करने वाले के प्रतीक प्रभु यीशु का जन्म शनिवार की रात हुआ। उनके जन्म होते ही मसीही समाज पूरी श्रद्धा से नतमस्तक हो गया है। तालियां बजाकर प्रभु का स्वागत किया। साथ ही एक दूसरे को गले मिलकर किसिंग के साथ क्रिसमस की बधाई दी। कैरोल गीत गाए और विशेष प्रार्थना सभा में भागीदारी निभाई। इसके पूर्व जिले भर के चर्च को सजाया गया। यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाल यीशु कैथोलिक चर्च में अत्यधिक भीड़ रही। रविवार को चर्च में क्रिसमस मेला लगेगा और दिन भर प्रार्थना सभाओं का दौर चलेगा।
विज्ञापन

प्रेम, मानवता का संदेश देने और मनुष्य के पाप हरने के लिए ईश्वर ने अपने पुत्र को धरती पर 25 दिसंबर को भेजा था। प्रभु यीशु ने पूरे जीवन काल में मानव को प्रेम का संदेश दिया और लोगों के पाप लेकर इस दूनिया विदा हुए। मान्यता है कि प्रभु ने मेरी नामक एक कुंवारी लड़की के पास गैब्रियल दूत को भेजा। गैब्रियल ने मेरी को बताया कि वह प्रभु के पुत्र को जन्म देगी। बच्चे का नाम जीसस रखा जाएगा। मेरी की सगाई युसुफ नामक बढ़ई से हुई थी। मेरी ने आधी रात को जीसस को जन्म दिया। उसके बाद उन्हें एक नाद में लिटा दिया।
विज्ञापन

इस प्रकार प्रभु के पुत्र जीसस का जन्म हुआ। इसके बाद से ईसाई समुदाय क्रिसमस का पर्व मनाते आ रहे हैं। क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर नगर सहित पूरे जनपद में चर्चो को आकर्षक झालर बत्तियों से सजाया गया था। चर्च में क्रिसमस ट्री भी सजाया गया था। नगर में यूरोपियन कालोनी स्थित प्रभु येसू कैथोलिक चर्च में तारे के आकार के बने सुंदर झांकी में तब्दील किया गया था। पल्ली पुरोिहित और निदेशक फादर विजय शांतिराज रात ग्यारह बजे मीसा का बलिदान पाठ किया।जैसे ही रात के बारह बजे घंड़ी की सुई टनटनाई ईसाई समुदाय खुशी से झूम उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभु के जन्म लेते ही तालियां बजाकर स्वागत किया गया तथा एक दूसरे को किसिंग स्वर में क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान क्रिसमस ट्री के पास मोमबत्ती जलाकर प्रभु का आशीर्वाद लिया। मसीही समुदाय में केक खिलाकर पटाका फोड़कर खुशियां मनाई गई। बड़े-बड़े आकार के आर्डर पहले से ही बुक कराए गए थे। सांता क्लॉज ने भी घूम घूमकर लोगों को उपहार बांटे।

बाल यीशु कैथोलिक चर्च के पल्ली पुरोहित और निदेशक फादर विजय शांति राज ने कहा कि गरीबों, असहायों की सेवा करने के लिए यीसु ने जन्म लिया। मसीही समुदाय लोगों की सेवा में सबसे आगे रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed