फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lord Jagannath recovered, will go for a walk today

Chandauli News: भगवान जगन्नाथ हुए स्वस्थ, आज निकलेंगे सैर पर

Tue, 20 Jun 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath recovered, will go for a walk today
पीडीडीयू नगर। पखवाड़े भर बीमार रहने के बाद भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हो गए। मंगलवार को रथ पर सवार होकर सैर पर निकलेंगे। तीन दिवसीय रथयात्रा मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए रथ को रंग रोगन कर सजा दिया गया है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन के समीप मेला लगेगा।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में रथयात्रा की परंपरा पुरानी है। तीन दिवसीय रथयात्रा की शुरूआत मंगलवार से होगी।
रथयात्रा मेला कमेटी के अध्यक्ष लल्लन प्रसाद ने बताया कि 20 जून को शाम चार बजे राम मंदिर में आरती पूजन के बाद भगवान जगन्नाथ रथयात्रा पर निकलेंगे। भक्त रथ खींच कर जीटी रोड स्थित नए रेलवे गेट के पास पहुंचाएंगे। यहां शाम छह बजे से रात 12 बजे तक यहां दर्शन-पूजन चलेगा। दस बजे से सुबह छह बजे तक यहां पूजा रानी (बंगाल) और जसवंत यादव (चंदौली) के बीच बिरहा मुकाबला होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 जून की सुबह पांच बजे भगवान जगन्नाथ के रथ को न्यू रेलवे गेट से श्रद्धालु रथ खींचकर जीटी रोड स्थित दामोदरदास पोखरा पर ले जाएंगे।। वहां दर्शन-पूजन होगा। इस मौके पर मेला लगेगा। शाम पांच बजे यहां कुश्ती प्रतियोगिता होगी। शाम सात बजे भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचकर भक्त जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर पहुंचाएंगे। 22 जून की सुबह भगवान जगन्नाथ के रथ को खींच कर भक्त राम मंदिर ले जाएंगे। उसके बाद भगवान का नियमित दर्शन-पूजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बबुरी बाजार में तीन दिवसीय रथयात्रा मेला लगेगा। पहले दिन मंगलवार को जगन्नाथ मंदिर से शाम पांच बजे रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed