फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lock the locks of two houses in one night

एक ही रात में दो घरों के ताले चटकाए, लाखों का माल किया पार

Mon, 14 Dec 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Lock the locks of two houses in one night
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत लख्मीपुर के साईधाम कॉलोनी में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों के ताले चटकाए और नकदी, गहने सहित साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामान चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं चोरी की बड़ी घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

साईधाम कालोनी निवासी सुजीत शाह हाट बाजार में कपड़े बेचने का काम करता है। परिवार के सभी सदस्य बृहस्पतिवार को बिहार के डेहरी आन सोन स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने चले गये थे। सुजीत भी शुक्रवार को थोक में कपड़े लेने के लिए हावड़ा चला गया था। घर में ताला बंद था। रविवार की सुबह सुजीत वापस लौटा तो कमरे का ताला टूटा देख कर भौचक रह गया। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोरों ने आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 22 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी सोने की सिकड़ी, सोने का झूमका, अंगूठी, कर्णफूल, चांदी की पायल सहित तीन लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। सुजीत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुजीत ने बताया कि अनुमान है कि चोर बगल में निर्माणाधीन मकान के सहारे घर में घुसे और आराम से चोरी की है। छत पर टूटा बक्सा और कपड़े मिले। सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसी तरह घर से पांच सौ मीटर दूर पंजाब के भटिंडा में तैनात सेना के जवान विपिन बिहारी शर्मा निर्माणाधीन मकान में रह रहे हैं। शनिवार की रात सो गए थे। आधी रात के बाद किसी वक्त चोर घर में घुसे और दस हजार रुपये नकद सहित कीमती कपड़े चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जल्द ही चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ चोरी की इन घटनाओं से इलाके में दहशत है। लखमीपुर वार्ड के सभासद विनय यादव डब्बू ने मुगलसराय कोतवाली पुलिस को तहरीर देेकर रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed