फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   llegal Ashala factory busted, one arrested

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
llegal Ashala factory busted, one arrested
चंदौली। पुलिस ने मंगलवार को बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव के समीप बगीचे में संचालित अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से महगांव गांव निवासी अरविंद यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। एक रिवाल्वर, दो तमंचा व असलहा बनाने के उपकरण और अर्द्ध निर्मित असलहे बरामद किया। एएसपी प्रेमचंद ने पुलिस लाइन सभागार में गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ बलुआ और जौनपुर के जलालपुर थाने में गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एएएसपी ने बताया कि पुलिस अपराध पर नियंत्रण के लिए तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। सोमवार को कैलावर चौकी प्रभारी शिवानंद वर्मा को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पपौरा गांव के समीप बगीचे में एक व्यक्ति अवैध असलहा बनाने का काम करता है। इस पर चौकी प्रभारी ने हमराहियों के साथ बाग के समीप पहुंचकर घेरेबंदी कर ली। बाग में एक व्यक्ति आग जलाकर कुछ काम करता दिखा। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे धर-दबोचा। एक रिवाल्वर, दो तमंचा, पाइप समेत असलहा बनाने की अन्य सामग्री बरामद की गई। आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अवैध असलहा बनाकर अपराधियों को बेचता था। इसके बदले मोटी रकम वसूलता था। गैर जनपदों में भी असलहा की तस्करी का कार्य करता था। वहां से अपराधी असलहा खरीदने के लिए उसके पास आते थे। वहीं खुद असलहा ले जाकर बिक्री करता था। एएसपी ने बताया कि तस्कर से पूछताछ में कई सुराग हाथ लगे हैं। इससे असलहा तस्करी के रैकेट को पकड़ने में आसानी होगी। वहीं जिले में अपराध पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed