फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor worth Rs 10.80 lakh recovered from luxury car

Chandauli News: लग्जरी कार से 10.80 लाख की शराब बरामद

Sun, 10 Mar 2024 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 10.80 lakh recovered from luxury car
सैयदराजा। पुलिस ने शुक्रवार की शाम नौबतपुर में हाईवे पर पुलिस बूथ के पास लग्जरी कार से छह सौ लीटर शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर हरियाणा से शराब की खेप लेकर बिहार जा रहे थे। बरामद शराब की कीमत 10.80 लाख रुपये बताई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मामले का खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को अपराह्न तीन बजे सैयदराजा थाना प्रभारी सत्यनारायन मिश्र नौबतपुर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच दो लग्जरी कार को रोक कर जांच की गई तो 600 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दोनों वाहनों से दो तस्कर गिरफ्तार किए गए जबकि उनके दो साथी भाग गए। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम विकास कुमार निवासी दानापुर जिला पटना बिहार और साधू कुमार निवासी ग्राम करजा फूलचंद चक करंजा थाना नौबतपुर, पटना, बिहार बताया। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत 10.08 लाख रुपये है। एएसपी ने बताया कि तस्कर बिहार में शराब ले जाकर होली के समय अच्छी कीमत वसूलते हैं। इसे रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed