फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor worth 1.5 crore was being smuggled to Bihar, hidden beneath sacks of sawdust.

Chandauli News: बुरादे की बोरियों के नीचे छिपाकर बिहार ले जा रहा था डेढ़ करोड़ की शराब

Mon, 05 Oct 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth 1.5 crore was being smuggled to Bihar, hidden beneath sacks of sawdust.
सैयदराजा पुलिस के गिरफ्त में शराब तस्करी का आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : credit
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा पुलिस ने रविवार को एक ट्रक से 1,185 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर अंतरराज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। शराब की कुल मात्रा 10,451.52 लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है। पुलिस को चकमा देने के लिए लकड़ी के बुरादे की बोरियों के नीचे शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। पुलिस ने राजस्थान निवासी ट्रक चालक शेरा राम उर्फ सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चालक ने बताया कि वह शराब की खेप लेकर बिहार जा रहा था।
विज्ञापन

एएसपी विक्रम दहिया ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एएसपी स्वाट, सर्विलांस और सैयदराजा पुलिस की संयुक्त टीम रविवार को एनएच-19 की उत्तरी लेन पर काले शाह बाबा की मजार के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चंदौली की ओर से आ रहे ट्रक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इसी बीच चालक ट्रक से उतरकर भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

ट्रक की तलाशी लेने पर ऊपर पीली प्लास्टिक की बोरियां रखी मिलीं, जिनमें लकड़ी का बुरादा भरा था। पुलिस ने जब बोरियों को हटाया गया तो शराब की पेटियां बरामद हुईं। अलग-अलग ब्रांड की 1,185 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। बरामद शराब की कुल मात्रा 10,451.52 लीटर है। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। साथ ही ट्रक चालक राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिंधारी थाना क्षेत्र के टाकुबेरी निवासी शेरा राम उर्फ सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए शराब के ऊपर लकड़ी का बुरादा लाद दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि आरोपी चालक के पास से आईफोन, इलेक्ट्रानिक घड़ी, सोने का लॉकेट, 660 रुपये नकद, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड बरामद किया है। मामले में सैयदराजा थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

----------
इनसेट :
एक लाख रुपये में चालक बना तस्करी का जरिया
पुलिस को पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने बताया कि उसे शराब की खेप बिहार पहुंचाने के बदले एक लाख रुपये मिलने थे। हरियाणा के पानीपत के पास उसे एक व्यक्ति ने शराब से भरा ट्रक सौंपा था। शराब के ऊपर लकड़ी का बुरादा लाद दिया गया, ताकि पुलिस से बचा जा सके। हालांकि सैयदराजा में जांच के दौरान तस्करी का यह तरीका विफल हो गया।

सैयदराजा पुलिस के गिरफ्त में शराब तस्करी का आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक

सैयदराजा पुलिस के गिरफ्त में शराब तस्करी का आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed