फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor worth 1.4 crore rupees was being smuggled from Punjab to Bihar by hiding it in sawdust

UP: बुरादे में छुपाकर पंजाब से बिहार ले जा रहे थे 1.4 करोड़ की शराब, चंदौली पुलिस दो तस्करों को पकड़ा; जेल

Sun, 14 Sep 2025 03:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Sep 2025 03:27 PM IST
सार

चंदौली पुलिस ने बिहाल जा रही ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे लोग पंजाब से माल लेकर जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
Liquor worth 1.4 crore rupees was being smuggled from Punjab to Bihar by hiding it in sawdust
तस्करों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में अलीनगर थाना पुलिस और स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को ट्रक से बुरादे के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही 6685.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत बिहार राज्य के अनुसार करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है। जो पंजाब से जा रही थी।

विज्ञापन




एसपी आदित्य लांग्हे ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेस कर मामला की जानकारी दी और बताया कि चंदौली पुलिस टीम को बिहार मद्य निषेध इकाई पटना से सूचना मिली थी कि वाराणसी से चंदौली की ओर शराब लेकर एक ट्रक आ रहा है। सूचना के आधार पर सिंघीताली पुल पर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद नीली और पीली तिरपाल से ढका एक ट्रक आता दिखा। रोकने का प्रयास करने पर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। जांच में ट्रक से 107 बोरी बुरादे के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

Liquor worth 1.4 crore rupees was being smuggled from Punjab to Bihar by hiding it in sawdust
शराब की पेटी के साथ तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तार तस्करों की पहचान गुरदीप सिंह निवासी डांव टुंडली थाना पंजोखरा साहिब, जिला अंबाला (हरियाणा) और गुरपाल सिंह निवासी रानी माजरा थाना साहिबजादा अजीत नगर (पंजाब) के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब-हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे, जहां प्रतिबंध के कारण ऊंचे दामों पर इसकी बिक्री होती है। मुनाफे की रकम दोनों आपस में बांट लेते थे। एसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed