Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor being smuggled into Bihar hidden inside handbags 33 smugglers including women arrested in chandauli

यूपी: अखबार में लिपटी शराब, शरीर पर टेप से चिपकाकर तस्करी... ऐसा जुगाड़ देख पुलिस भी रह गई हैरान

Wed, 04 Nov 2026 10:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 10:58 AM IST
सार

चंदौली जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में 18 महिलाओं समेत 33 तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर पर्स और कपड़ों में छिपाकर शराब बिहार ले जाते थे। तस्करी का ऐसा जुगाड़ देख कर पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन
Liquor being smuggled into Bihar hidden inside handbags 33 smugglers including women arrested in chandauli
चंदौली पुलिस के गिरफ्त में शराब तस्करी गिरोह के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराबबंदी के बावजूद वहां शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। वहीं, शराब तस्करी के लिए आरोपियों ने भी अनोखा तरीका निकाला था। पुलिस से बचने के लिए शराब की बोतलों को अखबार में लपेटकर पारदर्शी टेप से चिपकाया जाता था। पुरुष इन्हें पिट्ठू बैग और कपड़ों के थैलों में रखते थे, जबकि महिलाएं पर्स, सूटकेस और कपड़ों के साथ शरीर पर टेप से चिपकाकर शराब की बोतलें बिहार ले जाती थीं। चंदौली कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अंतरराज्यीय शराब तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 18 महिलाओं समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कस्बे के वार्ड नंबर पांच स्थित बंद पड़े चंदौली रेस्टोरेंट में छापा मारकर 520.7 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसमें विभिन्न ब्रांड की 2234 बोतलें, टेट्रा पैक और पाउच शामिल हैं। इसके अलावा शराब बिक्री के 37,690 रुपये नकद, एक टेंपो, दो मोटरसाइकिल और एक मोपेड भी बरामद की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह पुलिस टीम के साथ सकलडीहा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बाइक चालक वाहन मोड़कर भाग निकला, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति फिसलकर गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान बिहार के वैशाली जिले के सुमंत कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पिट्ठू बैग से शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने वार्ड नंबर पांच स्थित बंद पड़े चंदौली रेस्टोरेंट में शराब की बड़ी खेप जमा होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर दबिश दी। सीढ़ियों के नीचे बने दरवाजे से अंदर पहुंची पुलिस को कम रोशनी में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शराब की बोतलों की पैकिंग करते मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos

ट्रेनों, बसों और निजी वाहनों से बिहार भेजते थे शराब
पुलिस की जांच में सामने आया कि रेस्टोरेंट में शराब इकट्ठा कर छोटी-छोटी खेप में ट्रेनों, बसों और निजी वाहनों से बिहार भेजी जाती थी। पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। रेस्टोरेंट के मालिक और शराब ठेके से जुड़े संतोष गुप्ता की भूमिका भी पूछताछ में सामने आई है। रेस्टोरेंट के भीतर सीढ़ियों के नीचे बने दरवाजे से आने-जाने की व्यवस्था थी। यहां शराब की बोतलों को अखबारों में लपेटकर अलग-अलग खेप तैयार की जाती थी। पुलिस ने रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी है।

गिरफ्तार आरोपियों में तीन चंदौली के
शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों में तीन चंदौली जिले के हैं। इनमें रोहित कुमार निवासी बसिला, धर्मेंद्र खरवार निवासी फगुईया और सन्नी गुप्ता निवासी दिघवट, चंदौली शामिल हैं। बाकी सभी आरोपी बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। इनमें चंद्रप्रकाश निवासी दुभारा, पटना, शंकर चौहान निवासी सब्बलपुर, नालंदा, श्रीनिवास पासवान निवासी बनरसिया, सासाराम, अखिलेश कुमार निवासी बहरामपुर, वैशाली, लालबाबू महतो निवासी सब्बलपुर, पटना, सुरेंद्र कुमार यादव निवासी बहरामपुर, वैशाली और राधेकिशुन राय निवासी जफराबाद, वैशाली शामिल हैं। इसी तरह मंजय कुमार निवासी बहरामपुर, वैशाली, मुकेश महतो निवासी सब्बलपुर, पटना, राजकुमार राय निवासी संस्तापुर, वैशाली और सुमंत कुमार निवासी तयोपुर, वैशाली को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार की 18 महिलाएं भी गिरफ्तार
शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिलाओं में शैला देवी निवासी पटना सिटी, सविता देवी निवासी सिगौड़ी, पटना, सुनीता देवी निवासी मरसलामी, पटना, रेनू देवी निवासी चंडी, नालंदा, बेबी देवी निवासी कुसरुपुर, पटना, ज्योति देवी निवासी महनार, वैशाली, रिंकू देवी निवासी फतुहा, पटना और सरिता देवी निवासी बाईपास, पटना शामिल हैं।
इसी तरह मोनी निवासी टुंगी, गया, मिंटू देवी निवासी हुलासीगंज, जहानाबाद, सुलेखा देवी निवासी नगरनौसा, पटना, मीना देवी निवासी मरसलामी, पटना, रेखा देवी निवासी वजीरगंज, गया, जासो देवी निवासी चौक, पटना और शीला देवी निवासी जमालपुर, पटना को गिरफ्तार किया गया है। मुस्कान निवासी भरथरी, पटना, सुनैना देवी निवासी काकोर, जहानाबाद और निभा देवी निवासी अकोडीटोला, रोहतास को भी गिरफ्तार किया गया है।

शराब तस्करी के नेटवर्क में महिलाएं भी सक्रिय
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते शराब तस्करी के मामलों में महिलाएं भी शामिल हैं। तस्करी के मामले में लगातार महिलाएं पकड़ी जा रही हैं। इससाल 16 फरवरी को आरपीएफ और अलीनगर पुलिस ने स्टेशन के बाहर लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास से 20.4 लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें बिहार के औरंगाबाद निवासी संध्या देवी भी शामिल थी। इसी तरह 10 अगस्त को अलीनगर पुलिस और आरपीएफ ने हनुमान मंदिर के पास से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 38 लीटर शराब बरामद हुई थी।  
 
अधिकारी बोले

पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 महिलाओं समेत 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब को बिहार भेजने की तैयारी थी। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। -नामेंद्र रावत, सीओ, सदर, चंदौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed