फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor smuggling was happening through goods train, two arrested

मालगाड़ी से हो रही थी शराब तस्करी, दो गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Liquor smuggling was happening through goods train, two arrested
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों से शराब तस्करी कम नहीं हो रही है। तस्करों ने मालगाड़ी से भी शराब तस्करी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार की रात बिहार के कुम्हऊ स्टेशन पर जांच के दौरान बियर की 168 केन और अंग्रेजी शराब की 327 शीशी बरामद हुई। इस दौरान आरपीएफ ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

शनिवार की रात आरपीएफ कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बिहार की तरफ जा रही मालगाड़ी में शराब है। मालगाड़ी अभी सैयदराजा के समीप है। इस सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल की टीम सक्रिय हो गई। इस बीच मालगाड़ी सैयदराज से खुल गई। इस पर आरपीएफ ने बिहार के सासाराम में शराब बरामदगी की योजना बनाई। इसके बाद टीम मालगाड़ी के पीछे लग गई। गुड्स ट्रेन सासाराम के पहले कुम्हऊ स्टेशन पर पहुंची और रुक गई। आरपीएफ जांच पड़ताल शुरू कर दी। यह देख मालगाड़ी में बैठे शराब तस्कर उतर कर भागने लगे। इस पर आरपीएफ ने दो को पकड़ लिया। वहीं तीन तस्कर भाग गए। रात पौने 11 बजे मालगाड़ी के वैगन नंबर सात से 168 केन बियर औ 327 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रोहतास (बिहार) डालमियानगर नगर निवासी अंकुर जैन और सनी कुमार बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि चंदौली के बेल्थरा से बाइक से शराब चंदौली स्टेशन पर लाया गया और यहां से मालगाड़ी पर लोड कर उसे डेहरी आन सोन ले जा रहे थे। तस्करी में शामिल रिंटू यादव, शिव कुमार व आनंद कुमार फरार हो गए। बरामद शराब को सासाराम जीआरपी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed