{"_id":"5eb158c88ebc3e90b57aac88","slug":"lineman-dies-due-to-lightning-chandauli-news-vns5233978130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चपेट में आने से लाइनमैन की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की चपेट में आने से लाइनमैन की जान गई
विज्ञापन
करेंट की चपेट में आने से लाइन मैन की मौत
सकलडीहा रोड के पास की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सचित्र- 51 व 52
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। मुख्यालय स्थित नगर पंचायत के सकलडीहा रोड स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा के पास मंगलवार की दोपहर बिजली के खंभे पर तार की मरम्मत करते समय (34) वर्षीय लाइनमैन करेंट की चपेट में आ गया। इससे वह विद्युत पोल से नीचे गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में मौके पर जुटे लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भीड़ लग गई।
बताते हैं कि मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात रेवसा गांव निवासी बाबूलाल खरवार (34) मंगलवार की दोपहर नगर के सकलडीहा रोड स्थित सिंडिकेट बैंक के पास बिजली के पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया और वह विद्युत पोल से नीचे गिर पड़ा। घटना को देखकर आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और परिजनों को घटना से अवगत कराया। मौके पर बिजली विभाग के अफसर, कर्मचारी व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गए। पत्नी सोनी व पुत्र शिवम एंव प्रिंस की हालत खराब थी।