फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lineman and meter reader giving door-to-door plan information

लाइनमैन व मीटर रीडर घर-घर जाकर दे रहे योजना की जानकारी

Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lineman and meter reader giving door-to-door plan information
लाइनमैन तथा मीटर रीडर उपभोक्ताओं के घर जा कर एकमुश्त समाधान योजना के बारे में बता रहे हैं। बिजली बिल के भुगतान में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई। जिसके तहत बिल में कुछ छूट दी जाएगी। बृहस्पतिवार को लाइनमैन अपने बाइक में ध्वनि विस्तारक यंत्र बांधकर योजना की जानकारी देने तथा उपभोक्ताओं को विद्युत बिल पहुंचाने में लगे रहे। बिजलीकर्मियों ने क्षेत्र के उतरौत, सैदुपुर, मूसाखांड़, गरला, चकिया तहसील फीडर, जागेश्वरनाथ उपकेंद्र के सिकंदरपुर, शिकारगंज, बैरी, अमरा फीडरों पर राजस्व वसूली के लिए विद्युत बिल वितरण तथा प्रचार प्रसार का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अवर अभियंता प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में विजय विश्वकर्मा, संतोष कुमार भारती, शिवकुमार मौयर्, रामदुलार शर्मा, नंदलाल, सोनू, समरजीत, बाबूलाल शमार्, निरंजन खरवार, मनोज बिंद, शैलेंद्र सिंह, शशिकांत, गोपाल सहित तमाम कर्मचारी सक्रिय रहे।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना के तहत विद्युत बिल में ब्याज माफ की योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत संविदा कर्मी लाइनमैन तथा मीटर रीडर को उपभोक्ताओं से संपर्क करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed