फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Let SP-Congress remain in ICU: Keshav Maurya

सपा-कांग्रेस को आईसीयू में ही रहने दें : केशव मौर्य

Sun, 03 Aug 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Let SP-Congress remain in ICU: Keshav Maurya
किसान को सम्मानित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : संवाद
चकिया। देश की उपलब्धियां से कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियां विचलित है और आईसीयू में चली गई हैं। इन्हें आईसीयू में ही रखने की जरूरत है। कार्यकर्ता भाजपा की महाशक्ति है। 2027 के चुनाव में 2017 की उपलब्धि को दोहराना है। ये बातें निर्भयदास स्थित एक लान में पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से संवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह विधायक, कैलाश आचार्य सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, सांसद दर्शना सिंह, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ यादव, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, कैलाश जायसवाल सहित तमाम लोगों ने स्मृति चिह्न अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी जातिवाद भ्रष्टाचार गुंडाराज की पोषक है और आतंकवादियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है। सपा ने अपने सरकार के दौरान सिमी के आतंकियों के मुकदमे वापस लेने की असफल कोशिश की थी।
विज्ञापन

मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफलता से विपक्षी पार्टियां विचलित है। जिससे वह संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 12 वर्षों में जितना काम किया उसका 10वी हिस्सा भी कांग्रेस सरकार ने नहीं किया। श्री मौर्य ने कहा की राजीव गांधी ने कबूल किया था कि दिल्ली से भेजे जाने वाले 1 रुपए में से 15 पैसा ही गरीबों तक पहुंचता है जबकि प्रधानमंत्री ने दिल्ली से सीधे किसानों के ही खाते में पौने चार लाख करोड़ रूपया भेज दिया है। इसी कारण देश का किसान गरीब मजदूर और महिला पूरी तरह प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को कम सिट मिली लेकिन उसके बाद कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी ने दिल्ली हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2025 में बिहार में फिर राजग की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में जीत तय है। श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को हराने में सफलता प्राप्त की। जिससे विपक्ष आईसीयू में है। उन्होंने कहा कि मालेगांव विस्फोट में कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद का नारा देकर संघ और विचार परिवार के स्वयं सेवकों को बदनाम करने की साजिश रची । लेकिन कोर्ट के फैसले से सब कुछ साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को 27 देशों ने अपने राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान दिया। और प्रधानमंत्री सर्वे में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। कार्यकर्ताओं की मारल बूस्टिंग करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया है। जिसका कार्यकर्ता प्रचार करें, अंत में उन्होंने लक्ष्य न ओझल होने पाये कदम मिलाकर चलना है से अपना उद्बोधन समाप्त किया। कार्यक्रम में एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सुशील सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, राणा प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता राघवेंद्र सिंह, डॉक्टर केशवमूर्ति पटेल, ज्योति गुप्ता, मीना विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं चकिया में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चकिया अहरौरा मार्ग पर स्थित एक लान में कार्यकर्ता संबोधन के लिए पहुंचे तो पुलिस के सशस्त्र जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर
नियामताबाद। जनपद के किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार काफी गंभीर है। किसानों को समय पर पानी, बिजली, खाद आदि प्राप्त हो, इसके लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से लगी है। उक्त बातें सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को गोधना मोड़ स्थित भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि चंदौली जनपद कृषि प्रधान जिला है। यहां की ज्यादातर आबादी खेती पर आधारित है। इसलिए किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बीते दिनों जनपद में हुई ताबड़तोड़ हत्याओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी हत्यारे हैं वह सरकार से संरक्षण प्राप्त नहीं हैं। कई मामलों में हत्यारे पकड़े भी जा चुके हैं। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव, राहुल गांधी आदि नेता लोकतंत्र के हत्यारे हैं। क्योंकि ये लोग संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग पर ही प्रश्न चिन्ह उठाते रहे हैं। कहा कि सत्ता के बिना अखिलेश यादव और राहुल गांधी नहीं रह सकते हैं और इन्हें सत्ता मिलनी भी नहीं है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजेश बिंद, सरदार गुरदीप सिंह, अवधेश सिंह, राहुल पटेल, धर्मेंद्र यादव, रवि गोंड, सोम बिंद, अजीत बिंद आदि मौजूद रहे।

शनिवार को ही आ गए उपमुख्यमंत्री
प्रशासन की ओर से प्रोटाकाल जारी हुआ था कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तीन अगस्त को जनपद में आएंगे। अचानक उनका प्रोटाकाल बदल गया और उन्होंने शनिवार को आकर चकिया में कई कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed