फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Leopard seen again in village of Chandauli panic among villagers forest department alert

UP: चंदौली के इस गांव में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; पिंजरा लगाने की तैयारी में जुटा वन विभाग

Sat, 08 Jun 2024 09:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 09:12 PM IST
सार

Chandauli News: तेंदुआ दिखने की खबर सुनकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। बच्चों, बुजुर्गों के साथ किसी को भी रात में ज्यादा देर तक बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। वन विभाग ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Leopard seen again in village of Chandauli panic among villagers forest department alert
नाइट विजन में कैद हुई तेंदुए की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के कंदवा क्षेत्र के अरंगी में फिर एस तेंदुआ दिखा है। वन विभाग की ओर से लगाए गए नाइट विजन कैमरे में शनिवार की देर शाम तेंदुआ टहलता दिखा। इसे लेकर गांव में दहशत बढ़ गई है। लोगों को उस क्षेत्र की ओर जाने से रोक दिया गया है।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी में जुटी है। अरंगी और कुंवा गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए दिखाई देने और एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


अब तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। तेंदुए की मौजूदगी के बाद गांव व वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने लोगों से उस क्षेत्र में न जाने और रात में न निकलने की सलाह दी है। साथ ही एहतियात बरतने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके पहले 27 मई को अरंगी गांव में तेंदुआ दिखा था। 28 मई को तेंदुआ ने हमला कर गांव के युवक रजत सिंह को जख़्मी कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने एहतियातन कैमरे लगा दिए। अब कैमरे में तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई हैं।

नौ वर्ष पहले भी इलाके में आया था तेंदुआ
कंदवा क्षेत्र के जलालपुर गांव में 11 मई 2015 को भी तड़के चार बजे गांव में घुसे तेंदुआ ने हमला कर गिरिजा देवी (56), ज्योति (16), साधना (38), बिहारी (45), चुन्नू गोंड़ (44) और मुन्ना पासवान (40) को जख़्मी कर दिया था। उस तेंदुए को बाद में कानपुर से आई टीम ने ट्रेंक्यूलाइजर गन से बेहोश कर पकड़ा और अपने साथ ले गई थी।


बोले अधिकारी
अरंगी में लगे कैमरे में तेंदुआ की तस्वीर कैद हुई है।लोगों को उस क्षेत्र में जाने से मना किया गया।पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। - सीएन त्रिपाठी, डिप्टी रेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed