फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lekpalon outburst against the government removed

लेखपालों ने सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास

Sun, 28 Aug 2016 01:29 AM IST
chandauli
chandauli Updated Sun, 28 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Lekpalon outburst against the government removed
धरना- प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते जनपद के लेखपाल - फोटो : chandauli
एसीपी विसंगति दूर करने व पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को भी लेखपाल संघ जिला इकाई की ओर से  धरना-प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर जारी रहा। चेताया कि लेखपालों की जायज मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो हम सभी आगे आंदोलन कर रुख अख्तियार करने को बाध्य होंगे। वहीं जिलाधिकारी की ओर लेखपालों पर की गई कार्रवाई की भर्त्सना की गई। अंत में एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस लेखपाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक त्यागी ने कहा कि लेखपाल संवर्ग का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक किया जाए। साथ ही इसके लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से स्नातक करते हुए प्रारंभिक वेतनमान को भी बढ़ाया जाना चाहिए। एक अप्रैल 2005 से पूर्व चयनित लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिया जाए। साथ ही इसके बाद नियुक्त लेखपालों को नई पेंशन योजना में सुधार करते हुए आकस्मिक निकासी एवं सेवानिवृत्ति व मृत्यु पर सुनिश्चित पेंशन की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन


संगठन मंत्री मनोज त्रिपाठी ने कहा कि लेखपालों के लिए राजस्व निरीक्षक प्रोन्नति व नायब तहसीलदार प्रोन्नति के लिए राजस्व परिषद के प्रस्ताव में संशोधन किया जाए। सरकार जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा, हम सरकार कीर धमकी से डरने वाले नहीं है।  इस मौके पर विनोद,सियाराम, भोला शंकर, संजय, विनय कुमार, सुजीत, बजरंगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed