फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lekhpal to relinquish additional charge; handed over records to the Registrar.

Chandauli News: अतिरिक्त प्रभार छोड़ेंगे लेखपाल रजिस्ट्रार को सौंप दिया बस्ता

Wed, 23 Sep 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal to relinquish additional charge; handed over records to the Registrar.
नियामताबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र में लेखपालों ने अतिरिक्त सर्किलों का प्रभार छोड़ने का निर्णय लिया है। मंगलवार को लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाली 19 सर्किलों का बस्ता रजिस्ट्रार को सौंप दिया। लेखपालों के निर्णय से राजस्व कार्य प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग के कुल 61 सर्किल हैं। इनमें 42 सर्किलों पर लेखपाल तैनात हैं, जबकि 19 सर्किलों का अतिरिक्त प्रभार अन्य लेखपालों को दिया गया था। लेखपाल संघ के तहसील मंत्री भोलानाथ ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से अतिरिक्त सर्किलों का कार्य कर रहे थे, लेकिन उनकी मांगों पर शासन स्तर से कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइकिल भत्ते में बढ़ोतरी, पदोन्नति सहित अन्य मांगों को राजस्व परिषद द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने के कारण लेखपालों ने अतिरिक्त सर्किलों में काम नहीं करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को अतिरिक्त प्रभार वाली 19 सर्किलों का बस्ता रजिस्ट्रार को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि अब लेखपाल केवल अपनी मूल सर्किल में ही राजस्व कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed