फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Leave the family's worries and serve the patients

चिकित्सक के फर्ज के आगे सारी परेशानियां लगती हैं छोटी

Sat, 18 Apr 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Leave the family's worries and serve the patients
पीडीडीयू नगर। कोरोना से लड़ाई में कर्मवीर योद्धा बनकर ड्यूटी पर मुस्तैद लोगों के साथ उनका परिवार भी इस लड़ाई में बराबरी का भागीदार बना हुआ है। इसमें कई ऐसे लोग है जहां पति और पत्नी दोनों ही चिकित्सक है और कोरोन के खिलाफ जंग में घर, परिवार और बच्चों की परेशानियों को भूलकर सिर्फ ड्यूटी को मुस्तैदी से कर रहे है।
विज्ञापन

नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में बतौर प्रभारी चिकित्साधिकारी तैनात डा. आकिफ अहमद बनारस रहते है। उनकी पत्नी डा. तस्नीम वाराणसी के आराजी लाईन स्थित सीएचसी में तैनात है। डा. आकिफ ने बताया कि राजकीय महिला चिकित्सालय का प्रभारी होने के नाते कार्य का दबाव रहता है। इस कोरोना के संक्रमण काल में ड्यूटी और अधिक सख्त हो गई है। वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी भी चिकित्सक होने के नाते मानव सेवा में लगी रहती हैं। इस दौरान सबसे अधिक असर उनके परिवार और बच्चों पर पड़ रहा है लेकिन चिकित्सा पेशे में होने कारण इस दौर समय समाज को सबसे अधिक चिकित्सकों की जरूरत है। ऐसे में परिवार से ऊपर उठकर मुस्तैदी से ड्यूटी करना ही उनका लक्ष्य रहता है। वही अस्पताल में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात डा. राजकुमार यादव ने बताया कि उनकी पत्नी डा. प्रिया यादव भी चिकित्सक हैं और वर्तमान में आयुर्वेदिक अस्पताल आजमगढ़ में तैनात हैं। बताया कि इस संक्रमण काल में ड्यूटी के कारण कई बार परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रहे है। घर के कई कार्य है जो छुट्टी नहीं मिलने के कारण अधूरे पड़े हुए है। कहा इन सबके बावजूद भी इस पेशे से जुड़े होने के गौरव के आगे सभी परेशानियां छोटी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed