पीडीडीयू नगर। इंडियन आयल कॉरपोरेशन की ओर से मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अस्मिता नाट्य संस्थान के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से टैंकर और ट्रक चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम की सीख दी। बताया कि नियम का पालन न करने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
नाटक के माध्यम से अस्मिता नाट्य संस्थान के कलाकारों ने संदेश नामक नाटक के मंचन से यह बताया गया कि किन नियमों का पालन करके चालक अपनी जान बचाने के साथ-साथ अपनी कंपनी व अपने मालिक का भला कर सकते हैं। नाटक में अंजू चौहान, विजय कुमार गुप्ता, निक्की गुप्ता, दीपेंद्र गिरी, कवि इंद्रजीत तिवारी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नाटक के सूत्रधार का कार्य प्रमोद अग्रहरि और निर्देशन विजय कुमार गुप्ता ने किया। इंडियन आयल के डीजीएम सुमीत कुमार मंडल ने कहा कि सभी ड्राईवर और कर्मचारी नियमों का पालन करें। शार्टकट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस मौके पर सौरभ सिंह, डॉ. दिलीप सिंह अशोक पांडेय रहे। धन्यवाद ज्ञापन वैभव तिवारी ने किया।