फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Learning the nuances of yoga

योग की सीखी बारीकियां

Fri, 19 Feb 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 19 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Learning the nuances of yoga
दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल मुगलसराय के मल्टी मीडिया रूम में गुरुवार को
विज्ञापन
आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं ने योग की बारीकियां सीखीं।

योगाचार्य डॉ.  अमृत लाल गुप्ता की देख-रेख में उनके सहयोगी डॉं. ऋषि कुमार संतोष  एवं कोरिया की  ईशा ने छात्रों को योगासन के बारे में विस्तार से बताया। योगाचार्य ने छात्रों को योग की विभिन्न मुद्राओं एवं आसनों, उनकी उपयोगिता के  विषय में जानकारी दी।

इस क्रम में छात्रों ने प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार आसन,  मकरासन, नौकासन, भुजंगासन, शवासन, बटर फ्लाई आदि आसनों को सीखा। लगभग 24 सालों से  योग से जुड़े डॉ. अमृत लाल गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश       डालते हुए कहा  कि मन को नियंत्रित करने का नाम ही योग है।

 । बिहार निवासी योगविज्ञान में पीएचडी डॉ. ऋषि  कुमार संतोष ने छात्रों को बताया कि योग न केवल हमें तन और मन से स्वस्थ  बनाता है, अपितु योग के क्षेत्र में हमें अनगिनत अवसर भी उपलब्ध कराता है।  इस अवसर पर हेड मिस्ट्रेस स्मृति खन्ना ने योग के लाभों पर चर्चा की।


करते हुए कहा कि छात्रों के  चतुर्दिक विकास में योग बहुत सहायक सिद्ध हो सकता है। तनाव को कम कर-यह  हमारी एकाग्रता को बढ़ाता है। इसका छात्रों के लिए अत्यधिक महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed