फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Leader of the Opposition encouraged the former District President

नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष के हौसला बढ़ाया

Mon, 13 Dec 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Leader of the Opposition encouraged the former District President
चंदौली। सपा के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचा। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने रामगढ़ की घटना सहित तमाम गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। वही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम यादव सहित उनके साथ गए जेल लोगों से भी वार्ता की। वही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह कार्यकर्ताओं के हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

रामगोविंद चौधरी ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम यादव की गिरफ्तारी अनैतिक हुई थी। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है, कार्यकर्ता व पूर्व जिलाध्यक्ष ने यह साबित कर दिया कि जनहित के मुद्दों पर जेल जाने से भी पीछे नहीं रहेंगे। कहा कि आपके संघर्षों को सदैव पार्टी याद रखेगी और कार्यकर्ता भी संघर्ष करने में पीछे नहीं रहे। एक-एक कार्यकर्ता का हिसाब समाजवादी पार्टी लेने में पीछे नहीं रहेगी। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा संघर्षों के लिए जानी जाती है। कार्यकर्ता भी समाजवादी पार्टी के संघर्ष करने में पीछे नहीं है। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कमर कस के तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed