फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Leader of opposition Lal Bihari targeted said government is messing with education

Chandauli News : नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी ने साधा निशाना, बोले सरकार कर रही शिक्षा से खिलवाड़

Sun, 09 Mar 2025 07:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 09 Mar 2025 07:54 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए निशाना साधा और कहा कि सरकार शिक्षा से खिलवाड़ कर रही है। इस दौरान इन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन कर बच्चों को शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक किया।
 

विज्ञापन
Leader of opposition Lal Bihari targeted said government is messing with education
नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी मंच से संबोधन करते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वर्तमान भाजपा की सरकार शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। शिक्षा का भी निजीकरण होने जा रहा है । शिक्षा पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथ में जाने वाली है । अब शिक्षा को ठेकेदारों के द्वारा संचालित किया जाएगा। जो गरीबों के लिए बहुत ही घातक होगा। मैने कई बार इसके खिलाफ आवाज उठाई लेकिन सरकार जबाब नहीं दे रही है ।

विज्ञापन


ये बातें पहाड़पुर स्थित एक इण्टर कालेज में वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथी विधान परिषद के सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी ने कही । वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मा सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करके किया। इस दौरान नन्हे मुन्नो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की प्रशंसा लूटी ।
विज्ञापन


कहा कि शिक्षा की बड़ी दुर्दशा है । अमीरों के लिए अलग पाठ्यक्रम है और गरीबों के लिए अलग। पैसे के आधार पर शिक्षा मिल रही है। गांव का गरीब किसान का बेटा बेटी जहां पहुंचना चाहिए पैसे के अभाव में नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ठ अतिथि स्नातक एम एल सी वाराणसी खण्ड आशुतोष सिंहा ने कहा पिछड़ों की मजबूत शिक्षा के हम लोग सदन में आवाज उठा रहे हैं। हम पिछड़ो, अति पिछड़ों, दलितो सहीत सभी लोगों का जो अधिकार शिक्षा के प्रति होगा उसे दिलाकर रहेंगे। शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो समाज में हक दिलाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed