फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Laying on the dirty sheet commotion

गंदी चादर बिछाने पर हंगामा

Thu, 28 Jul 2016 01:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Laying on the dirty sheet commotion
सीएमएस से शिकायत करते ग्राम प्रधान।
जिला चिकित्सालय में व्याप्त दुर्व्यवस्था और गंदगी से नाराज ग्राम प्रधानों ने बुधवार को अस्पताल में खूब हंगामा किया। प्रधानों ने मुख्य चिकित्साधीक्षक से मिलकर मामले की शिकायत की और व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। कहा कि चिकित्सालय के कर्मचारी मरीजों संग अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। 
विज्ञापन

फत्तेपुर ग्राम प्रधान जनार्दन यादव का पुत्र जिला चिकित्सालय के वार्ड नंबर सात में भर्ती था। आरोप है कि मरीज के बेड पर गंदी चादर बिछाई गई थी। प्रधान ने नर्स से साफ चादर उपलब्ध कराने को कहा तो नर्स ने असहमति जताई। प्रधान ने राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार द्विवेदी को मामले से अवगत कराया। इसके बाद काफी संख्या में प्रधान जिला चिकित्सालय पहुंच गए और गंदगी देख हंगामा करने लगे। प्रधानों ने कहा कि सरकार द्वारा चिकित्सालय में रख-रखाव और साफ-सफाई के लिए पैसा खर्च किया जाता है। 
विज्ञापन

लेकिन जिला चिकित्सालय में भारी दुर्व्यवस्था व्याप्त है। मरीजों को गंदी चादर दी जा रही है और वार्डों की साफ-सफाई भी नहीं कराई जाती है। ग्राम प्रधान सीएमएस डा. एके श्रीवास्तव के पास पहुंचे और उनसे भी बहस हुई। कहा कि यदि चिकित्सालय की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो प्रधान सड़क पर उतर जाएंगे। सीएमएस ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी की बात कही और कर्मचारियों को बुलाकर मरीजों को साफ चादर उपलब्ध कराने सहित साफ-सफाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रामध्वजा सिंह, बालेश्वर सिंह, शमशेर, अभिषेक द्विवेदी, जनार्दन यादव, चिंटू सिंह आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed