फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Laxmanpur resident dies in road accident in Ara

लक्ष्मनपुर निवासी व्यक्ति की आरा में सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 11 May 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Laxmanpur resident dies in road accident in Ara
कंदवा। क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी रणजीत सिंह (41) की सोमवार की सुबह आरा बिहार में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दोस्त संजय सिंह का अस्पताल में इलाज जारी है। देर रात पैतृक निवास लक्ष्मनपुर में रणजीत सिंह का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार को जमानिया के बड़ेसर घाट पर हुआ। मुखाग्नि छोटे भाई ने दी। लक्ष्मनपुर गांव निवासी रणजीत सिंह अपने दोस्त परसिया बरहनी निवासी संजय सिंह के साथ किसी काम से बिहार की राजधानी पटना गए थे। सोमवार को बाइक से दोनों वापस गांव लौट रहे थे। सुबह दोनों आरा पहुंचे थे तभी बाइक पलट गई और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने रणजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं संजय सिंह का अभी भी पटना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार की देर रात रणजीत सिंह का शव गांव में पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार वालों को कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed