फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Laws made to protect against population explosion

Chandauli News: जनसंख्या विस्फोट से बचाव के लिए बने कानून

Fri, 12 Jul 2024 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Laws made to protect against population explosion
जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन की जनपद इकाई के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को जनसंख्या विस्फोट एवं जनसंख्या के असंतुलन के कारण देश के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों के समाधान को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम के प्रतिनिधि को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


प्रदेश सह संयोजक डॉ. अनिल यादव ने कहा कि देश की जनसंख्या एक अरब 50 करोड़ के लगभग पहुंच गई है जो देश के लिए काफी खतरनाक है। नीतियां और कार्यक्रम जनसंख्या विस्फोट की वजह से कारगर नहीं साबित होते और गरीबी. बेरोजगारी, अपराध व अन्य सामाजिक बीमारियां फलफूल रही हैं। ऐसी स्थिति में जनसंख्या पर नियंत्रण करना बहुत ही आवश्यक है। इसका केवल एक उपाय है कि राष्ट्रीय जनसंख्या नीति बने और राष्ट्रीय जनसंख्या कानून की मदद से बढ़ती हुई जनसंख्या को रोका जाए।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक आर्य ने कहा कि जनसंख्या की बढ़ोत्तरी से देश बर्बादी के कगार पर पहुंच रहा है। इस मौके पर रेणु तिवारी, शिव आशीष सिंह, मयंक सिंघानिया, दीपक तिवारी आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने की व संचालन जिला संयोजक गौरव सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed