फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lathi-poles in land dispute, seven injured

Chandauli News: भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, सात जख्मी

Mon, 24 Jul 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Lathi-poles in land dispute, seven injured
नौगढ़ । चकरघट्टा थाना के बोदलपुर गांव में रविवार की देर शाम भूमि विवाद मे लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग जख़्मी हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बोदलपुर गांव के निर्मल (50), धनराजी (42) ,अंशिका (18) , शारदा ( 45) आदि घर के पास खेत में कार्य कर रहे थे। इस बीच दूसरे पक्ष के कृष्ण मुरारी ( 28), बचाऊ (70) से विवाद हो गया। बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों पक्ष लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में एक पक्ष के निर्मल, अंशिका, शारदा, धनराजी ,गीता, दूसरे पक्ष के कृष्ण मुरारी और बचाउ आदि जख़्मी गए। आस पास के लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया। ग्रामीणों ने परिवार जनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर निर्मल और कृष्ण मुरारी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चकरघट्टा पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed