फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Late at night, boundaries were broken and trees were cut in front of several houses.

Chandauli News: देर रात कई घरों के सामने बाउंड्री तोड़े और पेड़ काटे गए

Sat, 28 Feb 2026 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Late at night, boundaries were broken and trees were cut in front of several houses.
पड़ाव पर तोड़ा गया मकान। संवाद
पड़ाव। प्रस्तावित फोरलेन रेलवे चौड़ीकरण परियोजना को लेकर शुक्रवार देर रात कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने कई मकानों के सामने की बाउंड्री और पेड़ काटे गए। अचानक की गई कार्रवाई से इलाके में तनाव फैल गया। टीम ने आधा दर्जन घरों के सामने बनी सीढ़ियां व बाउंड्री तोड़ दीं और आधा दर्जन से अधिक पेड़ भी काट दिए। रात में हुई इस कार्रवाई से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे से जुड़े कर्मचारी मनमाने तरीके से निशान लगा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार उनके घरों के सामने पहले से रेलवे विभाग की पुरानी बाउंड्री मौजूद है और मकान बनवाते समय उन्होंने उस बाउंड्री से 10–12 फीट छोड़कर ही निर्माण कराया था। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा उनके घरों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं और सीढ़ियों व बाउंड्री को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना सूचना और बिना किसी सुनवाई के उनके घरों को तोड़ा जा रहा है, जिससे परिवारों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया हम लोग अपने परिवार को लेकर आखिर जाएं तो जाएं कहां? जिन लोगों के मकानों की सीढ़ियाँ और बाउंड्री क्षतिग्रस्त की गईं, उनमें दिनेश कुमार यादव, सुधीर, राकेश सिंह, राजन सेठ, जयकुमार, जवाहर प्रजापति, राजमणि प्रसाद और संजय पाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed