{"_id":"6a7242b925d43888f8064667","slug":"land-measured-for-six-lane-project-red-marks-placed-on-buildings-chandauli-news-c-189-1-svns1011-152520-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सिक्स लेन के लिए हुई पैमाइश, भवनों पर लगाया लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सिक्स लेन के लिए हुई पैमाइश, भवनों पर लगाया लाल निशान
विज्ञापन
दुलहीपुर में सउ़क चौड़ीकरणणे लिए नापी करते विभागीय कर्मी। संवाद
- फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। पड़ाव से गोधना मोड तक बने रहे सिक्स लेन को लेकर मंगलवार को दुलहीपुर में पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था के लोगों ने पैमाइश की। दोनों पटरियों पर 82-82 फीट जमीन नाप कर भवनों पर लाल निशान लगाए गए। सिक्स लेन के अलावा नाला और सर्विस रोड भी बनाई जाएगी।
सिक्स लेन का निर्माण शुरू होने के बाद दुलहीपुर बाजार के दुकानदारों ने विरोध किया था। दुकान और भवन बचाने के लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना था कि सरकारी जमीन पर किया गया कब्जा हटाया जाएगा और जिनके निजी निर्माण या भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, उन्हें सरकार की ओर से तय मुआवजा भी दिया जाएगा।
इस दौरान करीब तीन माह तक बाजार में लेन का निर्माण रुका रहा। फैसला आने के बाद लेन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बाजार में दोनों ओर 12.5-12.5 मीटर जमीन पर तीन लेन की सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा मानक के अनुसार सर्विस रोड और नाले का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एई पीएन त्रिपाठी ने बताया कि बाजार में जमीन कम होने के कारण डिवाइडर की चौड़ाई घटाकर 1.5 मीटर की गई है जबकि अन्य स्थानों पर यह चौड़ाई 2.5 मीटर रखी गई है। कार्यदायी संस्था को मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

दुलहीपुर में सउ़क चौड़ीकरणणे लिए नापी करते विभागीय कर्मी। संवाद- फोटो : 1