फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ladder panel wins in management committee election

प्लांट डिपो इंस्टीट्यूट प्रबंधन समिति चुनाव में सीढ़ी पैनल विजयी

Sun, 14 Aug 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ladder panel wins in management committee election
प्लांट डिपो इंस्टीट्यूट के प्रबंध समिति के चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। प्लांट डिपो इंस्टीट्यूट प्रबंध समिति के चुनाव मेें ऑल इंडिया एससी एसटी इंप्लाई एसोसिएशन के समर्थित सीढी पैनल ने जीत दर्ज की है। मतगणना के बाद विजेता की घोषणा हुई। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजेता को फूल माला से लाद दिया और अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। इसके बाद विजेेता प्रत्याशियों ने जुलूस निकाल कर पूरे इलाके का भ्रमण किया।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेल प्लांट डिपो इंस्टीट्यूट प्रबंध समिति के उप चेयरमैन, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं तीन सदस्य पदों के लिए हुए मतदान के बाद शनिवार की सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरुआत हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना में सीढी पैनल से उप चेयरमैन के प्रत्याशी आलोक कुमार गुप्ता 306 मत मिले, सचिव पद के प्रत्याशी शंकर राम को 317 मत, संयुक्त पद के प्रत्याशी अंजनी कुमार को 316 मत, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश निषाद को 303 मत तथा सदस्य पद प्रत्याशी क्रमश: नारद मुनी राय को 318 मत, अमरनाथ कुमार को 316 मत एवं कन्हैया कुमार राय को 309 मत प्राप्त हुए। वहीं गुलाब के फूल पैनल से उप चेयरमैन प्रत्याशी रविन्द्र कुमार 228 मत, सचिव पद प्रत्याशी बाबू लाल को 216 , संयुक्त सचिव प्रत्याशी नंदलाल को 215 ,सत्येन्द्र कुमार को 227 ,एवं सदस्य पद प्रत्याशी शांतनु कुमार को 212 तथा दिलीप साह को 223 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके पहले शुक्रवार को 918 में से 539 सदस्यों ने मतदान किया था। अध्यक्ष व अधिशासी इंजीनियर विवेकानंद भारती एवं चुनाव अधिकारी सहायक कार्मिक अधिकारीमनोज पासवान ने विजय प्रत्याशियों की घोषणा की। शनिवार को प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के अंतर्गत ब्रिज ट्रेनिंग स्कूल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में सीढी पैनल के सभी प्रत्याशी विजई घोषित किए गए। ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान, ऑल इंडिया एससी एसटी एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष महेंद्र कुमार, सुल्तान अहमद, अनिल कुमार सिंह, एके उपाध्याय, केदारनाथ तिवारी, रामजी यादव, अशोक कुमार गुप्ता, मोहन राम, मुल्कराज आनंद, बीबी सिंह, डोमन कंडोलना, दिनेश कुमार सिंह, बृजमोहन लाल, बेनेदिक कुजूर, रामलाल ,जयप्रकाश नारायण ,राकेश कुमार सिंह, राम मुर्मु, मीनू श्रीवास्तव, जीत बहादुर थापा ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed