फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lack of Room Inspectors

कक्ष निरीक्षकों की रही कमी

Sat, 18 Mar 2017 01:19 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 18 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lack of Room Inspectors
गृह विज्ञान की परीक्षा देती छात्राएं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी परीक्षा में अव्यवस्था हावी रही। कक्ष निरीक्षकों की कमी से कई केंद्रों पर एक कक्ष निरीक्षक के सहारे ही परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

  दूसरे दिन की प्रथम पाली में इंटरमीडिएट गृहविज्ञान की परीक्षा में जहां 811 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे वहीं एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा सुबह की पाली में ही थी।  यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट गृहविज्ञान की परीक्षा थी। इसमें कुल 5853 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कुल 5042 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तमाम कवायदों के बाद भी कक्ष निरीक्षकों की कमी को दूर नहीं किया जा सका था जिससे एक कक्ष निरीक्षकों के सहारे कई केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। जिन विद्यालयों में छात्राएं हैं और उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है वहां की छात्राएं दूसरे केंद्र पर परीक्षा दे रही हैं और परीक्षा में पारदर्शिता बरती जा रही है। वहीं बहुत सी छात्राओं के परीक्षा केंद्र उन्हीं के विद्यालय में हैं । इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मालती राय ने कहा कि परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षकों की कमी है। जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी है। बताया कि पहले निरीक्षकों में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को शामिल किया जाता था। 18 मार्च से परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा शुरू होने की वजह से कक्ष निरीक्षकों की कमी आ गई है। 24 मार्च के बाद परीक्षकों की कमी दूर कर ली जाएगी। अभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि जो सुविधाएं हैं उन्हीं में शुचिता बरकरार रखते हुए परीक्षा कराएं। सख्त निर्देश दिया गया है कि परीक्षा में नकल न हो। पकड़े जाने पर कक्ष निरीक्षकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed