फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Laborers working on the bridge without safety belts and helmets

बिना सुरक्षा बेल्ट और हेलमेट के पुल पर काम कर रहे मजदूर

Mon, 08 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Laborers working on the bridge without safety belts and helmets
सैयदराजा में ब्रिटिश काल के पुल को बिना सेफ्टी बेल्ट व हेलमेट के रंगरोगन करते मजदूर। - फोटो : CHANDAULI
सैयदराजा। यूपी बिहार बार्डर पर नौबतपुर में कर्मनाशा नदी पर बने ब्रिटिश काल के जमाने का बने पुल की मरम्मत और लोड टेस्टिंग के बाद एनएचएआई पुल की रेलिंग के रंग रोगन का काम चल रहा है। लेकिन वहां सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। पुल पर मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट औरहेलमेट के पुल की रेलिंग का रंग रोगन कर रहे हैं। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। पुल पर काम कर रहे मजदूर हाथ से रेलिंग पकड़कर और पुल की निकली ईंट पर खड़े होकर किसी तरह लटककर रंगाई कर रहे हैं। जबकि 40 फीट नीचे नदी का प्रवाह है। ऐसे मेें मजदूरों के लिए यह भारी पड़ सकता है। वे अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। जबकि किसी भी पुल निर्माण के लिए बिना सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट के काम कर रहे हैं। दरअसल नदी पर बने नए पक्के पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद से आवागमन बंद है और विकल्प के रूप में बने दोनों अस्थायी पुल के बारिश में आवागमन बंद होना है। ऐेसे में आवागमन न रूके इसके लिए ब्रिटिश काल के पुल की मरम्मत के बाद रंग रोगन किया जा रहा है। मगर मजदूरों को बिना सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट से कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed