फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   KV will have first hi-tech auditorium of the district

केवी में होगा जिले का पहला हाईटेक ऑडिटोरियम

Sun, 03 Jan 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
KV will have first hi-tech auditorium of the district
पीडीडीयू नगर। नगर के मानस नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडोटोरियम नए साल में मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसका काम लगभग अंतिम चरण में है। यह जिले का पहला और सबसे बड़ा आडिटोरियम होगा। वाई फाई से लैस, इंडोर गेम्स कराने में भी सक्षम ऑडिटोरियम लोकार्पण भी जल्द होगा। इससे वहां विद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा राष्ट्रीय स्तर इंडोर गेम्स भी हो सकेंगे। इसमें बाहरी लोगों को भी किराए पर देने का विचार चल रहा है। ताकि उससे होने वाली आमदनी से उसका रख रखाव किया जा सके।
विज्ञापन

नई दिल्ली केंद्रीय विद्यालय के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय के केंद्रीय विद्यालय में इसका निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 820 लोगों के बैठने की जगह है। 12.47 करोड़ की लागत से प्रेक्षागृह लगभग बनकर तैयार है।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से प्रेक्षागृह निर्माण की मांग की जा रही है। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की पहल पर वर्ष 2018 में केंद्रीय विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाचार्य सोमपाल ने इसका प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय विद्यालय संगठन भेजा। वहां से स्वीकृति के साथ ही धन भी जारी हो गया। इसके बाद 12.47 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रेक्षागृह का शिलान्यास तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर ने किया। वर्ष 2020 में भी इसको बनकर तैयार हो जाना था। लेकिन कोरोना काल के चलते काम पूरा नहीं हुआ और लोकार्पण टल गया। वर्तमान में प्रेक्षागृह का नब्बे फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके फीनिशिंग का काम पूरा कराया जा रहा है। आडिटोरियम पूरी तरह वातानुकूलित होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर इंडोर गेम तक कराया जा सकता है। केंद्रीय विद्यालय संगठन से निर्देश मिलने पर इसमें बाहरी कार्यक्रमों के लिए भी अनुमति दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में तैयार आडिटोरियम पूरी तरह वातानुकूलित होगा। बालकनी सुविधा के साथ वाईफाई से लैस आडिटोरियम होगा। इसमें लाइट एंड साउंड की व्यवस्था होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाट्य मंचन, गीत और सभा के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर इंडोर गेम कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed