फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Krishna and Mahima won the race

दौड़ में कृष्णा और महिमा ने मारी बाजी

Sat, 05 Nov 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Krishna and Mahima won the race
कंदवा के कम्हरियां कम्पोजिट विद्यालय में कबड्डी खेलती छात्राएं। संवाद - फोटो : CHANDAULI
कंदवा। क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के मैदान पर शुक्रवार को कम्हरिया न्याय पंचायत के परिषदीय स्कूलों के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें न्याय पंचायत से संबद्ध 10 परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग कर विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बकौड़ी के कृष्णा नंदन और बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय कम्हरिया की महिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बालक वर्ग के खो-खो में कम्हरिया और बालिका वर्ग की कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरदहा प्रथम स्थान पर रहे। प्राथमिक विद्यालय की कबड्डी प्रतियोगिता में नूरी पहले स्थान पर रहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान अंजनी सिंह, यशवर्धन सिंह, डॉ. जयकुमार सिंह, रमेश राय, युगेश सिंह, रविंद्र यादव, कमलेश राय, प्रशांत सिंह रहे। संचालन संजय सिंह ने किया। उधर, नियामताबाद ब्लॉक के न्याय पंचायत मढ़िया में संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेसर मैदान में आयोजित की गई। इसमें प्राथमिक वर्ग और उच्च प्राथमिक वर्ग की बालक व बालिकाओं की कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फ़ेंक, ताइक्वांडो खेल हुए। प्रतियोगिता का उदघाटन प्रधानपति कटेसर विजय यादव ने किया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बहादुर प्रथम, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेसर द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं प्राथमिक वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय कटेसर (द्वितीय) प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय सेमरा द्वितीय स्थान पर रहा। इस मौके पर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियाज, नियामताबाद ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष सरिता शर्मा, शिवधनी यादव, अरविंद मौर्या, दिनेश पांडे, गौहर अली, दिनेश यादव कुसुमलता मौजूद रहे। संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के नियामताबाद ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह ने किया। शहाबगंज : कलानी न्याय पंचायत के संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को बरांव स्थित कंपोजिट विद्यालय पर किया गया। इसमें कलानी न्याय पंचायत के सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान रवि प्रकाश सिंह, संजय कुमार निराला, संदीपकुमार सिंह,सुजीत कुमार पटेल, उमेश कुमार, बिंदु कुमार सिंह, विमला ,श्यामकुमार सहित शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed