फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kotedars support indefinite strike to increase commission

Chandauli News: कमिशन बढ़ाने के लिए कोटेदारों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया समर्थन

Sat, 06 Jan 2024 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kotedars support indefinite strike to increase commission
धानापुर। सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों की बैठक कस्बा स्थित बऊरहवा बाबा मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजनारायण सिंह के नेतृत्व में कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सभी कोटेदार शासन की मंशानुसार राशन वितरण करते हैं। कोरोना काल में हम सभी ने अपनी जान जोखिम में डालकर दो -दो बार राशन वितरित किया। इसकी सराहना पूरे देश में हुई। दूसरी तरफ प्रदेश की सरकार हम लोगों के कमीशन बढ़ाने पर ध्यान नही दे रही है। वर्तमान में हम लोगो को महज 90 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन दिया जाता है। इतने कम कमीशन में परिवार का भरण-पोषण बहुत ही मुश्किल है।
विज्ञापन

अन्य प्रदेशों में 200 रुपये से अधिक कमीशन दिया जाता है। कहा कि केंद्र की सरकार ने वन नेशन वन राशन की व्यवस्था की है। इसी तर्ज पर वन नेशन वन कमीशन की भी व्यवस्था होनी चाहिए। कहा कि इसी मांग को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइज शाप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर एक जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दिनेश मिश्र, तेजनारायण सिंह, केशव प्रसाद, रामदुलार, सतीश सिंह, बिहारी शर्मा, सुनिल यादव, रामेश्वर गुप्ता, महेंद्र तिवारी, सविता भारती, विपिन कुमार, प्रमोद, संध्या देवी, नवल सिंह, हीरालाल, रामनिवास, गुलाबी देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed